छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : अगले 4 घण्टो में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…..

Advertisement

रायपुर – प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बहुत खराब मौसम अगले 4 घंटों में रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी अगले 4 घंटे के लिए है। आगामी चार घण्टों में प्रदेश के कोरिया, सुरगुजा, सूरजपुर, रायगढ़, कोरबा, पेंड्रा रोड, मुंगेली, बलोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने और वज्रपात होने की अति संभावना है।

Advertisement
Advertisement

एक द्रोणीका झारखंड से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक दूसरा द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण बिहार, उत्तर झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

Advertisement

कल दिनांक 8 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button