छत्तीसगढ़

खैरागढ़ राजघराने के दिवंगत राजा स्व देवव्रत सिंह के पुत्र आर्यव्रत सिंह और पुत्री शताक्षी ने की, मुख्यमंत्री से मुलाकात

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राजनांदगांव – खैरागढ़ राजघराने में बढ़ते संपत्ति विवाद के बीच एक बड़ी खबर आई है। खैरागढ़ रियासत के दिवंगत राजा, स्व.विधायक देवव्रत सिंह के पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह और पुत्री राजकुमारी शताक्षी ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें संबल प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन एक अभिभावक के रूप में वह हमेशा उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री से दौरान स्व.विधायक देवव्रत सिंह पहली पत्नी एवं वर्तमान राजा की माता पदमा सिंह भी मौजूद रहीं। ज्ञातव्य हो कि दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के संपत्ति को लेकर राजघराने में विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

Advertisement

स्थानीय रहवासी बताते हैं कि यह मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि स्वर्गीय देवव्रत सिंह के जिंदगी में दूसरी पत्नी के रूप में आकर तलाक को लेकर स्व.राजा साहब ही नही अब उनके बच्चों को भी पीड़ित/प्रताड़ित करने वाली! महल में अब अपना हक जता रही है, जिसको लेकर स्थानीय जनता में बेहद रोष है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button