बिलासपुर

देखें VIDEO..वरना..अमर अग्रवाल और भाजपा… “नगर निगम के रावण” को सियासी मुद्दा बनाने में देर नहीं करते….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शायद इसे ही कहते हैं… देर आयद दुरुस्त आयद। नगर निगम और बिलासपुर शहर के कर्णधारों ने आज रविवार की सुबह एकाएक पुलिस मैदान के विजयादशमी उत्सव और रावण दहन को लेकर जिस तेजी से काम किया उसके कारण शहर में एक बड़ा सियासी मुद्दा भाजपा के हाथों में जाते-जाते रह गया। हालांकि बिलासपुर नगर निगम के महापौर श्री राम शरण यादव ने साफ-साफ कहा कि नगर निगम ने कभी भी पुलिस मैदान में इस साल दशहरा उत्सव नहीं मनाने की बात,नहीं कही थी। इसके बाद भी पूरा मामला कुछ दूसरा ही रंग लेता दिखा। नगर निगम ने चाहे जिस कारण से भी (जो शायद सबको पता है) इस साल इस मैदान में दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर अनिच्छा जाहिर करनी शुरू कर दी थी। इसकी खबर मीडिया में उछलते ही भाजपा-कांग्रेस और बिलासपुर के कर्णधार तथा नगर निगम के अधिकारी, सब के सब एक साथ सक्रिय हुए।

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को एक राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए जिला प्रशासन को यह ज्ञापन थमा दिया कि अगर नगर निगम पैसों की कमी से दशहरा उत्सव नहीं मना रही है। तो कलेक्टर महोदय उन्हें अवसर दें। जिससे वे पुलिस मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन कर सकें। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आनन-फानन मीडिया से बात करते हुए (देखे वीडियो) पुलिस मैदान के दशहरा उत्सव को लेकर कांग्रेस और कांग्रेस प्रशासित नगर निगम पर तीखे तीर चलाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत आश्चर्य की बात है कि नगर निगम आर्थिक समस्या के कारणों से इस बार दशहरा उत्सव का आयोजन नहीं कर रही है।

Advertisement

अग्रवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस मैदान के दशहरा उत्सव में बमुश्किल भाई से 3 लाख रुपए खर्च होते है़। और अगर नगर निगम की माली हालत ऐसी हो गई है कि उसके पास इतनी राशि भी नहीं है। तो यह बताएं कि नगर निगम की हालत इतनी खराब कैसे हुई.? श्री अमर अग्रवाल और भाजपा की सक्रियता के दूरगामी राजनीतिक असर को लेकर मामला कांग्रेस के बड़े लोगों तक पहुंचा।

Advertisement

और उनके हस्तक्षेप पर ही बिलासपुर में पुलिस मैदान पर होने वाले दशहरा उत्सव तथा रावण दहन की तैयारियों के लिए महापौर श्री रामशरण यादव और पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव नगर निगम के अमले के साथ आज आनन फानन इस मैदान पर पहुंचे और इस तरह वहां आज सुबह से नगर निगम के दशहरा उत्सव तथा रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button