छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के उसलापुर ओवर ब्रिज के पास भाजपा का प्रदर्शन और चक्का जाम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नाराज होने की खबर, जल्दी खत्म हो गया चक्का जाम

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदेश भाजपा के आव्हान पर राज्य के सभी जिलों की तरह बिलासपुर में भी धरना प्रदर्शन और चक्काजाम कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की ओर से किया गया। बिलासपुर शहर से लगे उसलापुर ओवर ब्रिज के पास पाटीदार भवन के सामने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में चक्का जाम और प्रदर्शन किया गया।

Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी चक्का जाम कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर जमीन पर बैठ गए। उसलापुर में भारतीय जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन और चक्का जाम पूरे 2 घंटे तक चलना था लेकिन तकरीबन 1 घंटे में ही प्रदर्शन समाप्त हो गया। इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में इसे श्री अमर अग्रवाल की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

बहरहाल बिलासपुर के उसलापुर ओवर ब्रिज में हुए भाजपा के प्रदर्शन के कारण सड़कों से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस प्रदर्शन में श्री अमर अग्रवाल के  अलावा, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत समेत पार्टी और मोर्चा प्रकोष्ठ ओं के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement

प्रदेश के कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े न्यूज़ चैनल में उसलापुर ओवरब्रिज पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के अति उत्साह से श्री अमर अग्रवाल के नाराज होने की खबरें प्रसारित हो रही हैं। इन खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि श्री अमर अग्रवाल नाराजगी के कारण ही बिना भाषण दिए धरना स्थल से वापस लौट गए। हालांकि पार्टी के सूत्रों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं रही। पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल पूरे समय तक धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button