Uncategorized

प्रदेश में 78 विधानसभा क्षेत्रों के 400 से ज्यादा अधिक स्थानों पर भाजपा का जबरदस्त धरना प्रदर्शन और चक्का जाम

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बस्तर में   लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के तहत आज भाजपा की प्रदेश इकाई के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में 400 से अधिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया। रायपुर के शंकर नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने चक्का जाम का नेतृत्व किया।

Advertisement
Advertisement

वही बिलासपुर के भोजपुरी टोल नाका में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने और बिलासपुर के ही उसलापुर ओवर ब्रिज के पास हुए चक्का जाम का नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने नेतृत्व किया। रायपुर के कटोरा तालाब कपूर चौक में भाजपा के चक्का जाम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की गाड़ी को नारेबाजी के बीच वापस भेजा गया।

Advertisement

आरोप है कि पुलिस ने इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और झूमा झटकी की। इसी तरह सरगुजा में भाजपा नेता श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में रामानुजगंज बस स्टैंड चौक में एनएच-43 को जाम किया गया जिससे झारखंड अंबिकापुर रामानुजगंज शहर और रिंग रोड मार्ग की आवाज आई चक्का जाम के दौरान पूरी तरह बंद रही। प्रदेश के धमतरी में सिहावा चौक पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूरे 2 घंटे तक चक्का जाम किया।

Advertisement

जांजगीर में धरना प्रदर्शन और चक्काजाम का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पूरा बस्तर खून से लथपथ है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस शासन के संरक्षण में हो रहा है। धमतरी के सिहावा चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व विधायक रंजना साहू ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button