देश

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके 6 साथी हुए गिरफ्तार, संस्था के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई जारी

(शशि कोन्हेर) : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि शनिवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके कई साथियों को भी पंजाब पुलिस ने पकड़ा है।

Advertisement

आज शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके गिरफ्तार किया।

Advertisement
Advertisement


जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल, पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी।

Advertisement

पुलिस की तीन टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार में दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची पुलिस ने इन्हें घेर लिया। पुलिस ने इन्हें घेर कर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button