देश

आज होगा मतदान, यहां राहुल डालेंगे वोट; 137 साल के इतिहास में छठा चुनाव

(शशि कोन्हेर) : आज  को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है और कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में कैद हो जाएगा। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।


तैयारियां पूरी


इस चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव गुप्त मतदान से होगा। इसका सीधा सा मतलब है कि किसी को भी यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया।

चुनावों में, तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और अनुभवी कांग्रेसी मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मुकाबला है। गांधी परिवार से कथित निकटता के कारण खड़गे को पार्टी के शीर्ष पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि गांधी परिवार ने इस चुनाव से दूरी बना रखी है। देश भर में मतदान के लिए 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं।


राहुल कहां डालेंगे वोट


राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा अभी कर्नाटक से गुजर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि राहुल गांधी मतदान करेंगे या नहीं? कांग्रेस महासचिव प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी इस चुनाव में भाग लेंगे और वो कर्नाटक के बेल्लारी में बनाए गए एक खास बूथ पर मतदान करेंगे।


137 साल के इतिहास में छठा चुनाव।


कांग्रेस के 137 सालों के इतिहास में यह छठी बार है जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। इससे पहले 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में कांग्रेस की सर्वोच्च कुर्सी के लिए मतदान हुआ था। 24 सालों बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष बनने की ओर अग्रसर है। हालांकि जीत किसी की भी हो इस बार कांग्रेस को अध्यक्ष दक्षिण भारत से मिलना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button