देश

BREAKING : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत, 25 जुलाई को करेंगी शपथ ग्रहण……

(शशि कोन्हेर) : एनडीए की पंचायती द्रौपदी मुर्मू देश की अगली महामहिम राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज भी मतगणना में उन्होंने यूपीए के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को काफी मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। इस तरह द्रौपदी मुरमू अब देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

इसके लिए 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजो की आज मतगणना के बाद घोषणा कर दी गई। इसके पूर्व संसद भवन में आज सुबह से  वोटों की गिनती की जाती रही।। गौरतलब है कि चुनाव खत्म होने के बाद सभी राज्यों से बैलेट बॉक्स को दिल्ली मंगाया गया था।

यह लगभग तय दिखाई दे रहा था कि द्रौपदी मुर्मू ही ये चुनाव जीतेंगी। और देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन के बाद से ही यह साफ दिख रहा था कि यशवंत सिन्हा के मुकाबले में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी, मुर्मू का पलड़ा भारी है। और उनका राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय  है।

कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग ने भी उनकी जीत पक्की कर दी। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।
राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को संसद में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग ने बताया कि 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button