देश

रिक्शा चलाते हुए वायरल हुई आम्रपाली दुबे की फोटो, विद्या फिल्म से जारी हुआ फर्स्ट लुक

(शशि कोन्हेर) : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में आम्रपाली दुबे रिक्शा चलाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल आम्रपाली दुबे की यह तस्वीर भोजपुरी फिल्म ‘विद्या’ से है।

Advertisement

फिल्म में आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्म ‘विद्या’ का फर्स्ट लुक आज आउट हुआ है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म की कहानी बेटियों की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि, फिल्म के लीड हीरो का खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisement
Advertisement


फिल्म विद्या पर आम्रपाली दुबे ने कहा कि फिल्म ‘ आज के दौर के उन बेटियों को समर्पित कहानी पर बेस्ड है, जिनके पेरेंट्स गरीबी में पेट काट कर अपनी बेटी के लिए सपने देखेते हैं। वो बेटियां उनका मान रखते हुए सफलता हासिल कर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

Advertisement

अखबारों में कई फिल्में पढ़ने को मिलती है। कुछ इसी तरह की कहानी पर हमारी फिल्म विद्या बेस्ड होगी। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हर किसी के सफलता में उनकी ईमानदार मेहनत और लगन का पूरा योगदान होता है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद कुमार अग्रवाल हैं।

Advertisement


बड़े बजट की फिल्म


फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने बताया कि ‘विद्या’ एक हिम्मत वाली और मेहनती लड़की की कहानी है, जिसे हम लेकर आ रहे हैं। इसका फर्स्ट लुक आउट हुआ है, जिसमें आम्रपाली दुबे हैं।

आम्रपाली इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकार हैं, जो हमारी फिल्म में ‘विद्या’ की भूमिका के साथ न्याय करती नजर आएंगी। यह बड़े बजट की फिल्म है। उम्मीद करता हूं दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की पटकथा व संवाद अरविंद तिवारी ने लिखी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button