देश

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज….412 प्रत्याशियों के भविष्य का होगा फैसला

(शशि कोन्हेर) : हिमाचल प्रदेश में सत्ता की वापसी का रिवाज बदलेगा या नहीं, इसका निर्णय शनिवार को हो जाएगा। 14वीं विधानसभा के लिए चुनाव में 412 प्रत्याशियों का भविष्य तय करने के लिए 54.85 लाख लोग मतदान करेंगे। 67,538 सर्विस वोटर और 38,189 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता बैलेट पेपर से मतदान कर चुके हैं। करीब 2000 बुजुर्गों व दिव्यांगों ने सहमति के बाद भी मतदान नहीं किया। ये अब मतदान नहीं कर पाएंगे। चुनाव परिणाम के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा क्योंकि मतों की गणना आठ दिसंबर को होगी।

Advertisement

चुनाव में 24 महिला व 388 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 99 निर्दलीय प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर पहुंच गई हैं। शनिवार को सुबह आठ से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। पांच बजे तक कतार में खड़े मतदाता इसके बाद भी वोट डाल सकेंगे। इस बार 18-19 आयु वर्ग के 1,93,106 नए मतदाता हैं। 80 से अधिक आयु वर्ग के 1,21,409 वरिष्ठ मतदाता हैं, जबकि 56,501 दिव्यांग मतदाता हैं।

Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार करीब 40 हजार दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर-घर जाकर मतदान की सुविधा दी गई। इसमें करीब 40 हजार ने सहमति दी थी लेकिन मतदान 38,189 ने किया। राज्य में 67,538 सर्विस वोटर भी पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button