बिलासपुर

VIDEO : महत्वपूर्ण घोषणा करने के पहले बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चोरी से सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए कहा सिमट तो भारतीय जनता पार्टी रही है..कांग्रेस तो बढ़ रही है

(शशि कोन्हेर के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर -. आज बिलासपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एसईसीएल हेलीपैड पर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर चोरी से सरकार बनाने का आरोप लगाया। देश में कांग्रेस के सिमटने के आरोप पर उन्होंने कहा कि सिमट तो भारतीय जनता पार्टी रही है…कांग्रेस तो बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अब केवल उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सरकार है। मध्य प्रदेश और कर्नाटक में तो उन्होंने चोरी से सरकार बनाई है। उन्होंने पत्रकारों से आरक्षण के मामले में प्रदेश सरकार और राजभवन के बीच चल रही तनातनी को लेकर प्रदेश सरकार और अपना पक्ष रखा।

यहां यह बताना लाजमी है कि मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर खुद ही बताया है कि वह शाम को 5 बजे प्रदेश की जनता के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण बात करने वाले हैं। इस से पहले उनकी बिलासपुर यात्रा को अहम माना जा रहा है…उन्होंने विभिन्न मसलों पर क्या कहा…. इसके लिए देखिए वीडियो..

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button