गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

अनियंत्रित बाईक पेड़ से भिड़ी जीजा-साले की मौत…..

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला हैं। आज एक अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने की खबर आ रही है जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दरअसल पूरी घटना गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत लमना बस्ती को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग कीहैं। यहां मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित बाईक पेड़ से जा टकराई थीं। जिसमे इस हादसे मे दो लोग की मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

मृतक जोगीसार और अट्टडा के रहने वाले जीजा साले रात मे बिल्हा से लमना आए थे। जहा से देर रात बगरा जाने के लिए निकले थे। रास्ते मे ही उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी लोगो को सुबह हुई। एक मृतक का नाम सत्यनारायण और दूसरे का बंधन बताया जा रहा है। हादसे की सूचना कोटवार के माध्यम से पेंड्रा थाने को दे दी गई है हादसे के सही तथ्य पुलिस विवेचना के बाद ही सामने आ पायेंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button