देश

VIDEO : गाय और सांप के बीच देख लीजिए ऐसी दोस्ती,जो न देखी न सुनी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : सोशल मीडिया पर गाय और कोबरा के प्रेम का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में गाय बेफिक्री से सांप को चाटती नजर आ रही है। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

जबकि वीडियो को ट्विटर पर साझा करने वाले IFS ने लिखा कि दोनों के बीच यह भरोसा सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। हालांकि, यह तो स्पष्ट नहीं है कि गाय सांप को क्यों चाट रही थी। लेकिन इस दुर्लभ नजारे को देखकर लोग इसे अविश्वसनीय और शॉकिंग बता रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – इसे समझाना मुश्किल है। दोनों के बीच यह विश्वास सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। खबर लिखे जाने तक अधिकारी के ट्वीट को 1 लाख 29 हजार व्यूज और करीब तीन हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

Advertisement

यह वीडियो 17 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक कोबरा सांप फन फैलाकर गाय के सामने खड़ा है। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। अचानक गाय चीभ से सांप को चाटने लगती है। यह दुर्लभ दृश्य देखकर अधिकतर यूजर्स शॉक्ड हैं। इस मामले पर तमाम यूजर्स प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने लिखा – नंदी… नाग देव के प्यार में। दूसरे ने लिखा- गाय ने सोचा होगा आज कुछ तूफानी करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे अविश्वसनीय बताया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button