देश

सावन के पहले दिन उमड़ी महाकाल में श्रद्धालुओं की भीड़…..

(शशि कोन्हेर) : उज्जैन मंगलवार को सावन मास के पहले दिन भगवान महाकाल भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देने के लिए करीब एक घंटा पहले जागे। सुबह तीन बजे मंदिर के पट खोले गए। हजारों श्रद्धालुओं ने सावन के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती के चलायमान दर्शन किए। इसी के साथ मंदिर में सावन मास के लिए तय की गई नहीं व्यवस्थाएं भी लागू हो गई है।

Advertisement

महाकाल मंदिर में मंगलवार को सावन मास के पहले दिन भगवान महाकाल भक्तों के लिए एक घण्टा पहले जागे। रात तीन बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद पुजारी, पुरोहितों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान महाकाल का श्रृंगार कर भस्मआरती की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने चलायमान भस्मारती व्यवस्था के तहत दर्शन किए। सुुबह भस्मारती के पूर्व भगवान महाकाल का जल से स्नान कराने के बाद भांग, अबीर, चन्दन से श्रृंगार कर मस्तक पर तिलक, आभूषण और नवीन वस्त्र अर्पित किए गए। महानिर्वाणी अखाड़ा महंत द्वारा भस्म अर्पित की गई। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस मास में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button