बिलासपुर

UPDATE : मस्तुरी जयरामनगर में सोने, चांदी नगदी समेत 20 लाख से अधिक की चोरी….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर/मस्तुरी – थाना क्षेत्र के जयरामनगर में बीती रात अज्ञात चोर ने गुरुदेव वस्त्रालय संचालक के मालिक रमेश शर्मा के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर सहित करीब 20 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मस्तूरी पुलिस को फोन से सूचना मिली की जयरामनगर में गुरुदेव वस्त्रालय के नाम से कपड़े का व्यापार करने वाले बद्री प्रसाद शर्मा अपने 3 भाईयो के साथ एक ही घर में संयुक्त रूप से सभी एक साथ रहते है। जहाँ घर में बीती रात अज्ञात लोगो ने घर के अलमारी से नगदी सहित सोने चांदी की जेवरों में हाथ साफ कर दिया।

Advertisement

सूचना उपरांत मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने जिले के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद जिले से डीएसपी डेरहा राम टंडन एवं डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है की मकान से लगभग 50 हजार नगदी समेत करीब 40 तोला सोना,और लगभग 2 किलो से अधिक चांदी की चोरी हुई है।

Advertisement

प्रार्थी ने बताया की नगद राशि कम थी, लेकिन पुराने पैतृक जेवर लगभग 40 तोला से अधिक सोना और 2 किलो से अधिक की चांदी थी जिसको अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से ऊपर की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है जांच के बाद ही चोरी हुई सम्पत्ति की असल जानकारी का पता चल पाएगा। वही आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर रात 2 बजे के लगभग एक संदिग्ध युवक घूमते नजर आ रहा है। जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button