बिलासपुर

भाजपा महिला मोर्चा की बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन पर स्नेह दिवस – जयश्री चौकसे

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता महिला मोर्चा बिलासपुर ने रक्षाबंधन पर्व को जिला के सभी मंडलों में स्नेह दिवस के रूप में मनाएंगी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का कार्यक्रम को हम स्नेह दिवस के रूप में मना रहे है। इस कार्यक्रम के तहत गंतव्य स्थानों पर यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने वाले हमारे ऑटो, रिक्शा वाले भाई बहन एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े हमारे सफाई कर्मचारी भाई बहन को रक्षा सूत्र बांधना है एवं उनकी लंबी उम्र की कामना करना है। यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक मंडल में किया जाना है। इसके लिए महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष बहनों को सूचना दी गई है।

Advertisement
Advertisement


जयश्री चौकसे ने बताया कि इसमें मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल की सभी बहनें ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होंगी, सभी गले में भाजपा का दुपट्टा, टोपी, गमछा और झंडा के साथ चौक चौराहे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड पर जाकर इस कार्यक्रम को संपन्न करेंगी। साथ ही कार्यक्रम की फोटो जिला कार्यालय, सोशल मीडिया साइड, प्रिंट मीडिया, न्यूज़ चैनलो को भेजेंगी कार्यक्रम 28, 29 और 30 अगस्त को किया जाना है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button