देश

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उनसे कहा.. 1 किलो वजन घटाओगे तो एक हजार करोड़ रुपए विकास के लिए दूंगा.. सांसद ने 32 किलो कम कर लिया अपना वजन

(शशि कोन्हेर) : उज्‍जैन के सांसद अनिल फिरोजिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के चैलेंज को स्‍वीकार कर अनिल फिरोजिया ने अपना 32 किलो वजन कम कर लिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस लक्ष्‍य को पूरा कर अब वह देश के सबसे महंगे सांसद बन गए हैं।

Advertisement

बता दें कि फरवरी 2022 सांसद फिरोजिया को नितिन गडकरी ने वजन कम करने का टास्‍क देते हुए कहा था कि जितना वजन घटाओगे उतना प्रति किलो के हिसाब से एक हजार करोड़ की परियोजना उनके इलाके के विकास के लिए दी जाएगी। अपने किए गए वादे के अनुसार गडकरी फिलहाल 2300 करोड़ की परियोजना उनके लोकसभा क्षेत्र के लिए मंजूर कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक एक साक्षात्‍कार के दौरान फिरोजिया ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिट इंडिया कैंपेन की शुरुआत की थी, इस कैंपेन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया को चैलेंज दिया था।

Advertisement

अब अनिल फिरोजिया ने वादा पूरा करते हुए अपना 32 किलो वजन घटाया है। तीन माह में 12 किलो, चार माह में 20 किलो वजन कम कर केंद्रीय मंत्री को अनिल फिरोजिया ने अपना 32 किलो वजन कम होने के बारे में बताया है। ज्ञात हो कि जब उन्‍हें ये टास्‍क मिला था तब उनका वजन 130 किलो था जो अब घटकर 98 किलो हो गया है।

Advertisement

सांसद अनिल फिरोजिया का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपना वादा पूरा किया है। बता दें कि वादे के अनुसार उज्‍जैन लोकसभा क्षेत्र के विकास की विभिन्‍न प्रोजेक्‍ट के लिए 32 हजार करोड़ रुपए देने पड़ेंगे, जिनमें से अब तक 2300 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button