देश

पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी बस….15 की मौत, 25 घायल

मध्यप्रदेश के खरगोन में आज मंगलवार सुबह एक दु:खद हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस सुबह 09.30 बजे 50 फीट ऊंचे पुल से सूखी नदी में जा गिरी। इस हादसे में करीब 15 की मौत हो गई और 25 गंभीर हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Advertisement


यह बस हथिनी नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। प्रारंभिक सूचना में बताया गया कि 15 लोगों की मौत हुई है। कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Advertisement
Advertisement


इस दुर्घटना में बस चालक, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। बताया गया है कि यह मां शारदा ट्रैवल्स की बस संख्या एमपी 10-पी-7755 है।यह बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ है।

Advertisement


यात्रियों से भरी यह बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। तब किन्ही कारणों से नीचे गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल दसंगा गांव है। सूचना मिलने के बाद तमाम प्रशासनिक अमला, पुलिस व रेस्क्यू दल मौके पर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इधर सरकार ने मृतकों के परिजनों को 04—04 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रदेश के सीएम ने हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Advertisement


पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा था कि हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन एक ने अस्पताल में भी दम तोड़ दिया। मौत का आंकड़ा 15 हो चुका है। वहीं 25 घायल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button