देश

सूर्यग्रहण आज , ब्रह्म मुहूर्त में लग जाएगा सूतक, बुधवार को होगी गोवर्धन पूजन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दीपावली के अगले दिन यानि मंगलवार को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। पूरे देश में असर दिखाई देने वाले सूर्यग्रहण का समय लगभग चार घंटे होगा। सूर्यग्रहण का असर पूरे देश में रहेगा। दीपावली के अगले दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा होती है। लेकिन इस बार सूर्यग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजन मंगलवार को न होकर 26 अक्टूबर बुधवार को होगा। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण है।

Advertisement
Advertisement

25 अक्टूबर 2022 कार्तिक अमावस्या मंगलवार को दिन में 2:29 बजे से सूर्यग्रहण लगना शुरू हो जाएगा। जिसकी समाप्ति सायं 6:32 बजे पर होगी। अन्य शहरों में इसका समय अलग-अलग हो सकता है। सूर्यग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा।

Advertisement

भोर के समय 4:29 बजे से शुरू होकर सूतक सायं 6:26 बजे तक होगा। सूतक लगते ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। उस दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजन नहीं होगी। भगवान को लगने वाला अन्नकूट का भोग भी नहीं लगेगा। अन्न कूट का यह कार्यक्रम अगले दिन बुधवार 26 अक्टूबर को होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button