देश

केंद्रीय मंत्री राणे ने किसके कान के नीचे थप्पड़ लगाने की बात कही..? और क्यों निकला उनका गिरफ्तारी आदेश..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नासिक : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित बयान देने पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ है। विवादित बयान देने पर राण के खिलाफ नासिक के सायबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, राणे ने सामोवार को कहा कि अपने 15 अगस्त के भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे कथित रूप से आजादी का वर्ष भूल गए और उन्हें बीच में अपने सहयोगियों से इस बारे में पता करना पड़ा, वह होते तो उनके ‘कान के नीचे थप्पड़ लगाते।’

Advertisement
Advertisement

‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान की विवादित टिप्पणी
राणे ने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को आजादी के वर्ष के बारे में जानकारी नहीं थी। अपने भाषण के दौरान आजादी के वर्ष जानने के लिए उन्हें अपने सहयोगियों की तरफ झुकना पड़ा। मैं अगर वहां होता तो उन्हें कसकर थप्पड़ लगाता।’ राणे ने यह विवादित टिप्पणी रायगढ़ में अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के लिए इस यात्रा का आयोजन कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button