बिलासपुर

सेवा पखवाड़े के तहत कल सोमवार को भाजपा की ओर से कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण होगा

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कल दिनांक 19 सितम्बर को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण एवं मोदी कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

Advertisement


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कल दिनांक 19 सितम्बर सोमवार को भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ, जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ एवं जिला आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से रोटरी भवन सीएमडी चौक बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से हितग्राहियों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement


श्री कुमावत ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कल दिनांक 19 सितम्बर को दोपहर 3.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में जिला कोर ग्रुप के सदस्य भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव, छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित मोदी कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में मोदी जी के बचपन, गुजरात के लिए ग्लोबल विजन, नारी शक्ति से देश की तरक्की, आजकल एक रूपये में क्या मिलता है, पर्यावरण का सिपाही, महामारी के दौरान भी न थमा सुधारों का दौर, दिखाया भारत का ज्ञान टीकाकरण में वैश्विक स्तर पर बनाये कीर्तिमान विषयों का सचित्र विवरण सहित प्रदर्शन किया जायेगा।

Advertisement


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक मोहित जायसवाल, सहसंयोजक अवधेश अग्रवाल, दीपक सिंह ने भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि 19 सितम्बर सोमवार को दोपहर 3.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर पहुॅचकर मोदी जी के जीवन पर आधारित मोदी कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की प्रदर्शनी का अधिक से अधिक संख्या में अवलोकन करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button