जांजगीर-चाम्पा

गुरुवार को दोपहर खेत गईं दो बहनों की, शुक्रवार की सुबह मिली लाश….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जांजगीर-चाम्पा – दोपहर में खेत गई दो सगी बहनों की लाश दूसरे दिन खेत पर ही मिली। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement


नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा निवासी 45 वर्षीय संतोषी बाई व उसकी सगी बहन 40 वर्षीय आपी बाई की लाश शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी हुई देखी । इसकी सूचना उसके परिजनों के साथ पुलिस को दी। मौके पर पहुँच पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। हत्या कर साक्ष्य मिटाने शव को खेत पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक दोनों बहनें गुरुवार की दोपहर भी रोज की तरह खाना लेकर अपने खेत पर काम करने गई थी। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटी। रात में परिजनों ने आसपास खोजबीन की पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश खेत पर पड़े होने की सूचना मिली।

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक संतोषी व आपी की शादी ग्राम तेंदुआ निवासी राधेश्याम कश्यप पिता राम लखन कश्यप से हुई थी। मायके में बटवारे में दोनों बहनों को एक एकड़ जमीन मिली है, जहां तीन साल से साथ रहकर खेती किसानी का काम करती थी। इस जमीन को लेकर उनका मायके के लोगों से विवाद भी चल रहा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button