छत्तीसगढ़

अब प्रदेश के सात शहरों के मेयर भी दिल्ली के लिए उड़े, बिलासपुर के मेयर रामशरण कल होंगे रवाना….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भिलाई – विधायकों के बाद अब कांग्रेस के मेयर भी दिल्ली के लिए उड़ गए हैं। दोपहर 4.20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकले हैं। इसमें रायपुर मेयर एजाज ढेबर, राजनांदगांव मेयर हेमा देशमुख समेत धमतरी मेयर विजय देवांगन, रायगढ़ मेयर जानकी काट्जू समेत अन्य शामिल है। जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के पूर्व मेयर सुदेश देशमुख सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वे दिल्ली में ही डटे हुए हैं। बिलासपुर नगर निगम के मेयर रामशरण यादव कल शनिवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह आज ही दिल्ली जाने के लिए निकले थे लेकिन उनकी फ्लाइट चूक गई। श्री यादव कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान भी उनके साथ रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button