विदेश

आज 130 रूसी बसों से निकाले जाएंगे, भारतीय छात्र और नागरिक, गोली लगने से आहत एक छात्र अस्पताल में भर्ती

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में एक शहर में स्थित परमाणु ऊर्जा प्लांट को जप्त कर लिया है। रूसी सेना ने सुबह हमला करने के बाद इस को अपने कब्जे में ले लिया है। उनकी सेना के हमले के बाद इस प्लांट में भयंकर आग लग गई थी जिसको बाद में बुझा लिया गया था। ‌ दूसरी ओर रूस की गोलीबारी में आज क्यों में एक छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ‌यूक्रेन-रूस युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एनएसए अजीत डोभाल शामिल हुए। जानकारी के अनुसार इस बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने पर चर्चा की गई है।

Advertisement

130 रूसी बसों से निकाले जाएंगे भारतीय

Advertisement

रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने घोषणा की कि खार्किव और सूमी से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गईं हैं। गौरतलब है कि यह फैसला रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बैठक में लिया गया था जिसको अब अमल में लाया जाएगा। इस बैठक में दोनों पक्ष मानवीय कॉरिडोर बनाने पर सहमत हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button