देश
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए 28 लाख 36 हजार 980 रुपए की टिकट बिकी
(शशि कोन्हेर) : इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड के लिए टिकटों की बिक्री से 28 लाख 36 हजार ₹980 मिले। यह राशि गणतंत्र दिवस की रंगारंग परेड और फिटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दर्शकों से हुई।
Advertisement
यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के द्वारा लोकसभा में दी गई। उन्होंने बताया कि जो टिकट तकनीकी कारणों से रद्द हुई है उनकी राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।