बिलासपुर

बिलासपुर में प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली के लिए रायपुर से हजारों की संख्या में बिलासपुर कूच करेंगी महिलाएं….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार रैली में रायपुर शहर से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement


शनिवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में यह तय हुआ कि रायपुर पश्चिम से हजारों से अधिक महिलाएं और अन्य भाजपा कार्यकर्ता महतारी हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर जाएंगी।

Advertisement


महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा साहू साहू हुंकार रैली शामिल होने वाली महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षो की सूची तैयार करके संगठन को सौंप दी है।

Advertisement


शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि महतारी हुंकार रैली को लेकर प्रदेशभर की महिलाओं में उत्साह है। शराबबंदी के झूठा वादा करने वाली कांग्रेस सरकार से प्रदेश की बहन बेटियां नाराज़ हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान में हुंकार रैली के माध्यम से महिलाओं की आवाज़ दर्ज करानी हैं।


जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के बिलासपुर कूच के सम्बंध में मंडल अध्यक्षों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि महतारी हुंकार रैली में कार्यकर्ता किस साधन से पहुचेंगे,यह शीघ्र सुनिश्चित करें।


रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर में आयोजित रैली में प्रदेशभर के 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। छत्तीसगढ़ महतारी की आवाज़ बने।

बैठक में पूर्व मंत्री राजेश मूरत जिला अध्यक्ष जयंती पटेल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीनल चौबे जिला महामंत्री तथा महिला मोर्चा प्रभारी ओंकार बाय अशोक पांडे बजरंग खंडेलवाल आशु चंद्रवंशी भोला साहू अनिल सोनकर, श्रीनिवास राव , अरुण झा , उत्कर्ष द्विवेदी, कामिनी देवांगन स्वप्निल मिश्रा, वंदना मुखर्जी सकून ठाकुर , अनिता पण्डित निशा स्वर्णकार , सुमन सिंह शारदा गोस्वामी , पूर्णिमा मानिकपुरी, श्रद्धा मिश्रा , पार्षद मधु चंद्रवंशी समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button