बिलासपुर

चोरों के हौसले बुलंद, घर घुसकर महिला के गले से चेन लूटकर भागा चोर…

Advertisement

बिलासपुर – बिलासपुर में चोर घरों में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, ऐसी ही एक घटना रविवार की रात सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका आवास पारा में हुई, जहां रहने वाली महिला रामबाई वर्मा घर पर थी। दरवाजा खुला हुआ था। रात करीब 8:45 बजे लाल रंग का टीशर्ट, कैपरी और चेहरे पर हरे रंग का गमछा लपेटा एक लुटेरा अचानक घर में घुसा और महिला का गला दबाकर उसके गले में मौजूद डेढ़ तोले सोने की चेन लूटकर गायब हो गया। इस चेन की कीमत 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बाद में महिला के पुत्र मौके पर पहुंचे और सरकंडा पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button