बिलासपुर

मुंगेली नाका मैदान के व्यावसायिक उपयोग से भड़के नागरिक.. आयुक्त को भाजपा ने दिया अल्टीमेटम.. बंद करें वरना होगा आंदोलन

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर। बिलासपुर शहर के मुंगेली नाका संजय तरण पुष्कर से लगे मैदान के लगातार हो रहे व्यवसाई उपयोग ने इस क्षेत्र के लोगों को आक्रोशित कर दिया है। यह इस क्षेत्र में है पर्यावरण और सुबह की सैर सपाटे, तथा महिलाओं बच्चों के विभिन्न आयोजनों के लिए एकमात्र उपलब्ध मैदान है। इस मैदान पर आसपास के रहवासियों और वार्ड के लोगों के द्वारा तरह तरह की प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन विगत कुछ महीनों से इस मैदान का जिस तरह जबरिया व्यावसायिक उपयोग हो रहा है उसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश पनप रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत तथा पश्चिम मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन देकर इस मैदान के व्यवसायिक उपयोग को तत्काल बंद कराने का अल्टीमेटम दिया है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के द्वारा आयुक्त नगर निगम को 1 सप्ताह के भीतर इस मैदान के व्यावसायिक उपयोग को बंद करने का आग्रह किया गया है अन्यथा भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत भाजपा पश्चिम मंडल के द्वारा दिए गए ज्ञापन में जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत,पश्चिम मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, महामंत्री अमित चतुर्वेदी और लक्ष्मीनारायण बबलू कश्यप के हस्ताक्षर हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button