बिलासपुर

शाम ढलते ही मुरूम का अवैध उत्खनन करने वाले हो जाते हैं सक्रिय….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – बिलासपुर शहर से लगे ग्राम पंचायतो में इन दिनों शाम होते ही मुरुम की अवैध खुदाई की जा रही है। रोजाना 20 से 30 ट्रक, ट्रेक्टर मुरुम निकाल कर बिना रायल्टी के बेचा जा रहा है। लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नही है।

Advertisement

जिले के कई जगहों पर अवैध उत्खनन जोरो पर चल रहा है, ऐसा नही हैं कि इसकी जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को नही है। ज्यादातर अवैध खुदाई सत्ता से जुड़े लोग ही कर रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले का खनिज विभाग रेत का अवैध उत्खनन रोकने लगा हुआ है, लेकिन मुरुम माफियाओं को रोकने में अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर ग्राम पंचायत परसदा, पेंडारी, भरनी में शाम होते ही मुरुम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। रोजाना ट्रको में मुरुम भरकर कर बिना रायल्टी के अलग अलग जगहों में बेचा भी जा है, जिससे खनिज विभाग को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। यही नही अलग अलग जगहों में इन्हें डंप भी किया जा रहा है। वही खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहाँ सूचना मिलती है, तत्काल वहां टीम भेज कर कार्यवाही की जाती है, इस क्षेत्र के सत्ता धारी पार्टी के ही लोग इस काम मे संलिप्त है, जिसके चलते पंचायत के प्रतिनिधि और अन्य विभाग के लोग भी चुप्पी साधे हुए है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से इन पंचायतों में यह गोरखधंधा फल फूल रहा है, पर इस ओर कार्यवाही कब होगी यह तो वक्त ही बताएगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button