जांजगीर-चाम्पा

उधर विधायक गए विधानसभा…घर में घुस गए चोर

Advertisement

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चोरों ने ‌BSP(बहुजन समाज पार्टी) के विधायक के घर को निशान बनाया है। विधायक केशव चंद्रा विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात को उनके घर से चोरों ने सामान उड़ा लिया। बुधवार सुबह इस मामले का पता चल पाया है। खबर मिलने पर मौके पर जिले के एसपी विजय अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो गया है। इसी सत्र में शामिल होने जांजगीर जिले के जैजैपुर से बीएसपी विधायक केशव चंद्रा 13 जुलाई को ही रायपुर चले गए थे। इस बीच 19 जुलाई को उनकी पत्नी गीता चंद्रा भी रायपुर आ गई थीं। इस दौरान उनके घर में उनका केयरटेकर राजेंद्र चंद्रा था।

Advertisement

बताया गया कि राजेंद्र चंद्रा रात के वक्त घर में ताला लगाकर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह फिर से विधायक के घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारे सामान बिखरे हुए थे। इसके बाद उसने किसी तरह से विधायक को इस बात की सूचना दी है। विधायक उस समय विधानसभा के सत्र में शामिल हो रहे थे।

Advertisement

इधर, घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। खबर मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे हैं। विजय अग्रवाल ने बताया कि वे स्वयं मौके पर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है।

इस मामले में फिलहाल ये नहीं पता चल सका है कि अंदर से कितने का सामान पार हुआ है। विधायक भी रायपुर से निकल गए हैं। वो शाम को 4 बजे तक जैजैपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button