रायपुर

सिंहदेव मामले में सदन में हंगामा… विधानसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित

रायपुर – मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने के मामले पर विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज प्रश्न काल के बाद जोरदार हंगामा हुआ। बृजमोहन अग्रवाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि मंत्री के इस्तीफ का मामला बेहद गंभीर है…और यह सदन की व्यवस्था का प्रश्न है।

Advertisement

उन्होंने सदन में सिंहदेव के सीएम के नाम लिखे चार पन्नों का पत्र पढ़ा। बृजमोहन ने कहा कि जब मंत्री ने अपनी ही सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, लिहाजा स्थिति गंभीर है। नेता प्रतिपाक्ष ने कहा कि सिंहदेव के इस्तीफे से संवैधानिक संकट खड़ हो गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने इसे व्यवस्था का प्रश्न मानने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है, इसकी कोई सूचना मेरे पास नहीं है। अलबत्ता, वे विधानसभा से छुट्टी लेकर बाहर गए हैं।

Advertisement

कार्यवाही के लिए अपने विभागों का जिम्मा उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को दे गए हैं। ऐसे में, व्यवस्था का प्रश्न कहां से आता है। हंगामा न रुकने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button