छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार बनने के बाद से खनिज न्यास मद में जमकर भ्र्ष्टाचार हुआ : भाजपा

(शशि कोन्हेर) : प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने  खनिज न्यास मद के हो रहे दुरुपयोग पर अपनी प्रतिक्रिया दी 4 साल बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को खनिज न्यास की चिंता हुई।

Advertisement


इन 4 सालों में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री एवं विधायक जमकर लूट मचाई जमकर भ्रष्टाचार हुआ जितने भी कार्य हुए 90% खरीदी एवं सप्लाई का काम हुआ जिस पर जमकर बंदरबांट हुआ तब जाकर इस प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनावी वर्ष आने के कारण उस पर लगाम लगाने की बात कर रहे हैं  देवलाल ठाकुर ने कहा
खनिज न्यास की राशि का उपयोग मूलतः  खनन क्षेत्र के बुनियादी सुविधाओं एवं खनन क्षेत्र वासियों के विकास के लिए खर्च किया जाना था।

Advertisement
Advertisement


पर प्रशासन ने मंत्रियों एवं विधायकों के अनुसंशा में   सप्लाई एवं खरीदी जैसे कामों में राशि का दुरुपयोग कर दिया भ्रष्टाचार इस कदर हुए।

Advertisement


स्कूलों आंगनबाड़ियों पंचायतों में अनुपयोगी चीजों की सप्लाई कर दी गई इसके जिम्मेदार कांग्रेस की प्रदेश सरकार है जिसके अकर्मण्य कार्य नीति के कारण यह सब कार्य हुए इसको इस प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मान रहे हैं तभी खनन क्षेत्रों में विकास की बात कर रहे हैं।

Advertisement

उपकरण ना लेने तथा सप्लाई का काम नहीं करने देने की बात मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं देवलाल ठाकुर ने बताया  ज्यादातर खनन प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के ही लोग रहते हैं ऐसे में कांग्रेस सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा फिर से एक बार इस प्रदेश में देखने को मिला।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button