रायगढ़

युवक ने दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट परिसर में गटक ली, चूहामार दवा ! गिर पड़ा… मुंह से निकलने लगा झाग, तड़पते हुए करने लगा न्याय की फरियाद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़ – चाचा के साथ जमीन विवाद से त्रस्त होकर धर्मजयगढ़ का एक युवक रायगढ़ आया और खुदकुशी के इरादे से कलेक्ट्रेट में वह चूहामार दवा गटक गया। ऐन मौके पर अस्पताल ले जाने पर उसकी जान तो बच गई, लेकिन हालत नाजुक है।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक युवक अपनी जेब में रखे चूहामार दवा को बाहर निकाला और उसे पी गया। पहले पहल तो लोग उसे पागल समझे, लेकिन जब मुंह से झाग निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट परिसर में गिरते हुए न्याय की फरियाद करने लगा तो प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके की नजाकत को भांप पुलिस कंट्रोल रूम और 112 नंबर डायल डायल कर इसकी सूचना दी।

Advertisement

कुछ ही देर में इमरजेंसी सायरन बजाते हुई एम्बुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंची तो उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच में पाया कि चूहा मारने में प्रयुक्त होने वाली कीटनाशक दवा पीने से उसकी ऐसी हालत हुई। काफी कोशिशों के बाद पता चला कि वह युवक धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर में रहने वाला गौतम मण्डल आत्मज बंकिम चन्द मण्डल (21 वर्ष) है। गौतम का उसके चाचा के साथ जमीन संबंधी बात को लेकर विवाद चल रहा है।

Advertisement

युवक ने थाने में भी इसकी शिकायत की, लेकिन न्याय नहीं मिला। तमाम प्रयास के बाद भी जब वह अन्याय नहीं सह पाया तो रायगढ़ आया और कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े जहर सेवन कर लिया। गनीमत रही कि सही समय पर लोगों ने उसे देख लिया और अस्पताल ले जाने पर उसकी जान बच गई। वहीं, सघन उपचार के बाद भी उसकी हालत खतरे के दायरे में बताई गई है। इस घटना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button