देश

पानी भरने आई महिला नर्मदा नहर में गिरी, बचाने आए परिवार के 4 सदस्य भी डूबे; पांचों की मौत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कच्छ के मुंद्रा के गुंडला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नर्मदा नहर में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। नहर में डूबे पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना की जानकारी होने पर दमकल विभाग व मामलातदार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। इस दुर्घटना के बाद बाद सूबे में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

घटना कच्छ के मुंद्रा के गुंडला गांव के पास नर्मदा नहर में रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। यहां पानी भरने आई एक महिला नर्मदा नहर में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए दौड़े घर के अन्य चार सदस्य भी डूब गए। नहर में डूबने से पांचों की की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को सूचना देने के बाद दमकल विभाग और मामलातदार सहित काफिला भी मौके पर पहुंच गया। नर्मदा नहर में डूबे पांचों लोगों के शव दमकल विभाग ने बरामद कर लिए हैं।

Advertisement

मरने वालों में 3 महिलाओं समेत 5 लोग शामिल हैं। पता चला है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। फिलहाल सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंद्रा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button