देश

भाजपा से अनबन की अटकलों के बीच जद-यू विधायक और सांसद आज करेंगे बैठक

(शशि कोन्हेर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अनबन की अटकलों के बीच आज सुबह 11 बजे जद-यू के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। जदयू पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं, बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में विकसित हो रही राजनीतिक तस्वीर पर विचार करने के लिए बिहार में अपने विधायक दल की बैठक भी बुलाई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने के बाद जद-यू और भाजपा के बीच संभावित विवाद की अफवाहें तेज हो गईं हैं। प्रदेश की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए, जद-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि “मैंने अखबारों में पढ़ा कि आरसीपी सिंह ने कहा है कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि उनके नाम को मंत्री पद के लिए मंजूरी दी गई है।”

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा की, उन्होंने सीएम को सूचित करने के बाद शपथ लेने का दावा किया था। लेकिन यह उस चीज को लेकर पुष्टि है, जिसको लेकर हम आरसीपी सिंह पर आरोप लगाते रहे हैं। ललन सिंह ने सवाल किया कि, हमारा आरोप है कि आरसीपी सिंह अपनी मर्जी से मंत्री बने है। उन्होंने अमित शाह का नाम हटा दिया, ललन सिंह ने सवाल किया कि क्या शाह हमारी पार्टी के हैं? क्या बीजेपी तय कर सकती है कि जद-यू का कौन सा नेता मंत्री बनेगा।

आपको बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। वहीं, पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगने पर आरसीपी सिंह ने पार्टी से बाहर निकलने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button