छत्तीसगढ़बिलासपुर

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज बिलासपुर में होंगे कई कार्यक्रम

(शशि कोन्हेर) : वनवासी विकास समिति,बिलासपुर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती,राष्ट्रीय गौरव दिवस 15 नवंबर के अवसर पर समारोह पूर्वक मनाई जाएगी।नगर समिति ने तय किया है कि प्रात: 8 बजे तिलक नगर स्थित निर्माण प्रकल्प में अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के साहस,स्वधर्म,स्वसंस्कृति रक्षा के लिए किए गए बलिदान से परिचित कराया जाएगा।

Advertisement

दूसरा कार्यक्रम 8.30 बजे कर्बला में संचालित श्रीमती आशा माहेश्वरी स्मृति ग्रंथालय में अध्ययन हेतु आने वाले छात्र छात्राओं के बीच संपन्न होगा और सायं 6 बजे वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यालय,कश्यप कालोनी के निकट नगर के गणमान्य नागरिकों हेतु  स्वाधीनता और स्वसंस्कृति रक्षक–बिरसा मुंडा विषय पर संगोष्ठी और पुष्पांजलि आयोजित की गई है।

Advertisement
Advertisement

तीनों कार्यक्रम हेतु नगर समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button