अम्बिकापुर

महिला ने फांसी लगाकर दी जान,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस


(मुन्ना पांडेय) : लखनपुर (सरगुजा) – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरजा में एक ग्रामीण महिला ने अपने ही घर के मयार में गमछा का फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक बिफईया राजवाड़े पति शिवमंगल राजवाड़े उम्र लगभग 27 साल ने बीते 15 फरवरी के शाम तकरीबन 5 बजे अज्ञात कारणों से अपने ही घर के मयार में फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी सूचना परिजनों ने लखनपुर थाना को दिया। पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कारवाही करते हुए लाश का पोस्ट मार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फांसी लगाने की वजह बच्चा नहीं होना बताया जा रहा है बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने जुटी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button