छत्तीसगढ़

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, अब तापमान में आएगी गिरावट…

Advertisement

रायपुर। उत्तर भारत में 2 दिन पहले से चालू हुई बर्फबारी का असर अब छत्तीसगढ़ पर भी दिखने लगा है। प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है। रात को अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। वैसे तो प्रदेश में सामान्यतः दशहरा तक गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में सोमवार रात से कुछ ठंड होने लगी है। अच्छी बारिश होने के बाद अब जोरदार ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बता दें कि बीते दिन मंगलवार को दिनभर तेज धूप थी।

Advertisement

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान अभी सामान्य से अधिक ही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान रायपुर में 34.5 माना एयरपोर्ट में 34.3, बिलासपुर में 33. 2, पेण्ड्रारोड में 32.7, अंबिकापुर में 29.5, जगदलपुर में 33.6, दुर्ग में 33.6 और राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button