देश

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने की BJP की तारीफ..लिखा.. दुनिया का सबसे अहम विदेशी राजनीतिक दल है भाजपा

(शशि कोन्हेर) : भाजपा दुनिया की सबसे अहम राजनीतिक पार्टी है, जिसके बारे में हम सबसे कम जानते हैं। मशहूर अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए लिखे एक आलेख में वॉल्टर रसेल मीड ने यह बात कही है। मीड ने अपने आर्टिकल में लिखा, ‘भारत की सत्ताधारी पार्टी भाजपा अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के लिहाज से देखें तो दुनिया की सबसे अहम राजनीतिक पार्टी है।

Advertisement

शायद हमें इसके बारे में सबसे कम जानकारी है।’ भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में जीत हासिल कर देश की सत्ता पर कब्जा जमा रखा है। यही नहीं भाजपा की ओर से दावा किया जाता है कि वह सदस्यता के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

Advertisement
Advertisement

इस आलेख में अमेरिका की इंडो-पैसेफिक रणनीति के लिहाज से भारत और जापान को अहम बताया गया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा ने लगातार दो लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की है और लगता है कि 2024 में भी वह एक बार फिर से सत्ता में आ जाएगी। वॉल्टर रसेल लिखते हैं, ‘आने वाले भविष्य में भाजपा ही भारत के अहम फैसले लेने की स्थिति में होगी।

Advertisement

उसकी मदद के बिना चीन की शक्ति को नियंत्रित करने की अमेरिकी रणनीति का अमल में आना संभव नहीं होगा।’ वह लिखते हैं कि भाजपा के बारे में बहुत कम जानकारी है। इसकी वजह यह है कि उस राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास से पैदा हुई है, जिसके बारे में गैर-भारतीयों को ज्यादा जानकारी नहीं रही है।

Advertisement

इजरायल की लिकुड पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से तुलना

वह लिखते हैं कि भाजपा की चुनावी सफलता बताती है कि दशकों तक राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार से उसके चिंतकों ने जो अभियान चलाया था, वह अब सफल हो रहा है। आधुनिकीकरण के हिंदू मार्ग अब भाजपा देश को आगे ले जा रही है। मीड ने भाजपा की तुलना मध्य पूर्व के संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से की है।

आलेख में मीड ने लिखा, ‘मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह भाजपा पश्चिमी उदारवाद को खारिज करती है। हालांकि वह आधुनिक दौर की ज्यादातर चीजों को स्वीकार करती है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तरह ही भारत में भाजपा एक अरब से ज्यादा लोगों का नेतृत्व कर रही है। इजरायल की लिकुड पार्टी की तरह भाजपा एक तरफ खुले बाजार की पक्षधर है तो वहीं परंपरागत मूल्यों को भी मानती है।’

आरएसएस को दिया जातिवाद में कमी लाने का श्रेय

इस आलेख में भाजपा की मुस्लिम और ईसाई बहुल इलाकों में भी जीत का जिक्र किया गया है। वॉल्टर रसेल मीड ने कहा कि भाजपा को पूर्वोत्तर भारत के ईसाई बहुल राज्यों में भी सफलता मिली है। इसके अलावा 20 करोड़ से अधिक की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में उसे बड़ा समर्थन हासिल है। यहां शिया मुस्लिमों का एक वर्ग भी उसके साथ है। जातिवाद को भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं के प्रयासों के चलते कम करने में मदद मिली है। वह लिखते हैं कि मैंने भाजपा और आरएसएस के सीनियर लोगों से बात की। इसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि अमेरिका और पश्चिमी देशों को संवाद और बढ़ाने की जरूरत है, यह एक सशक्त आंदोलन है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button