देश

बहरीन के डॉ किमीली जॉन ने भारत जोड़ो यात्रा का किया समर्थन, श्रीनिवास बीवी ने किया ट्वीट

Advertisement

नई दिल्ली – कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” को पूरे देश के साथ-साथ अब विदेशो से भी समर्थन मिल रहा है। अब बहरीन के डॉ किमीली जॉन ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो को ट्वीट करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने कहा कि – दुनिया भारत जोड़ो यात्रा के साथ खड़ी है, जो देश के मूल्यों को बहाल करने के लिए अपनी तरह का एक ऐतिहासिक आंदोलन है। बहरीन विश्वविद्यालय के बहरीन के डॉ किमीली जॉन कहती हैं कि, कोई भी नेता कभी भी लोगों के साथ अपने जीवन को जानने के साथ एक साथ नहीं चला है। “

Advertisement

इसके पहले जाने-माने हॉलीवुड एक्टर जॉन क्यूसैक ने भी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था, जॉन क्यूसैक ने 2012 और ‘से एनीथिंग’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर लोकप्रियता बटोरी है।

Advertisement

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से होकर गुजर रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन की शुरुआत मैसूर से की। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button