देश

बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा…. तीन सगी बहनें समेत छह की मौत, नौ घायल….



(शशि कोन्हेर) : पौड़ी गढ़वाल – पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसैंण क्षेत्र में बरात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से तीन सगी बहनों समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। 10 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। पाबौ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पौड़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

Advertisement

घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। जिले के सुदूरवर्ती गांव सिलौली से एक बरात डोगरी गांव गई थी। कंडारस्यूं पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि शाम को बरात में शामिल 15 लोग मैक्स वाहन से अपने गांव के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
Advertisement

कुछ दूर पहुंचने के बाद स्योली-मल्ली नामक स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

ग्रामीणों की मदद से शुरू किया राहत कार्य

Advertisement

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। हादसे में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने पाबौ स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। मृतकों में जाख गांव की रहने वाली दूष्टि (05), अंबिका (18) और मोनिका (20) सगी बहनें थीं।

पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पाबौ स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का हाल जाना। पैठाणी के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

इनकी गई जान

अंकित कुमार निवासी ग्राम स्योली तल्ली
हयात सिंह निवासी ग्राम सिलोली
मेहरबान सिंह ग्राम सिलोली
दूष्टि निवासी जाख
अंबिका निवासी जाख
मोनिका निवासी जाख

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button