बिलासपुर

अपनी ही राशि पाने, राज्य शासन की ओर मुह ताक रहा विश्वविद्यालय….

(आशीष मौर्य सहयोगी सतीश साहू) : बिलासपुर – केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत अटल बिहारी वाजपेयी विवि को 20 करोड़ रुपए दिए थे,राज्य शासन ने 13 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के बाद 7 करोड़ की राशि रिलीज नही की थी,जिसके लिए वीसी ने विभाग को पत्र लिखा है।

Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का नवीन भवन कोनी में बनकर तैयार है।केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत विवि को 20 करोड़ रुपये प्रदान किये थे,राज्य शासन के खाते में आई राशि मे से 13 करोड़ ही विवि प्रशासन को मिले है।अब जबकी नए उपकरण के साथ ही लैब की आवश्यकता है तो फिर विश्वविद्यालय प्रशासन राज्य शासन की ओर मुह ताक रहा है।कुलपति प्रो अरुण दिवाकर नाथ वाजपई ने 7 करोड़ की बची राशि जल्द प्रदान करने शासन को पत्र लिखा है।

Advertisement
Advertisement

नए भवन में अभी बहुत से सामानों की खरीदारी की जानी हैं, जिसके लिए विवि के पास फंड नही है। पहले ही प्रबंधन अपने खाते से डेढ़ करोड़ रुपये भवन निर्माण में लगा चुका है यह राशि अभी भी शासन से नही मिली है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button