बिलासपुर

शासकीय महामाया महाविद्यालय की छात्रा ने वाद विवाद प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त….

Advertisement

(विजय दानिकर) : बिलासपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में,एम ए प्रथम सेमेस्टर, इतिहास में अध्ययनरत कुमारी चंद्रमुखी सिंह राजपूत ने आज़ दिनांक 12.11.2021को शासकीय जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के संयोजन में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन आनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।यह प्रतियोगिता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित की गई थी,वाद विवाद का विषय था–इस सदन की राय में निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की स्वतंत्र, सक्रिय, एवं समान भागीदारी, लैंगिक समानता को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। इस विषय के पक्ष में विचार व्यक्त करते हुए कुमारी चंद्रमुखी सिंह ने निर्वाचन में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कुमारी चंद्रमुखी सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2500.00रुपये प्राप्त होंगे। चंद्रमुखी सिंह की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।स्वीप प्रभारी डॉ जया चावला,डॉ राजकुमार सचदेव एवं इतिहास विभाग प्रमुख प्रो.देवलाल उइके एवं सभी प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी प्रतियोगिता हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button