छत्तीसगढ़

संघ ने भी प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद के लिये पूर्व रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया-धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) :  संघ के सीनियर लीडर राजेंद्र प्रसाद के द्वारा प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद के लिए रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संघ ने भी प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद के लिए पूर्व रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement
Advertisement

संघ के सीनियर लीडर राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व रमन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस सेना रहने के बाद भी रमन सरकार ने नक्सलवाद को नियंत्रित नहीं किया। नक्सलवाद के नाम से आने वाली नान ऑडिट मनी को भी लूट कर खा गए और नक्सलवाद को समाप्त करने में असफल रहे हैं।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष में रहते तत्कालीन रमन भाजपा सरकार को बढ़ते नक्सलवाद को लेकर हमेशा से आगाह किया है। नक्सलवाद को नियंत्रित करने के लिए एकजुटता के साथ काम करने पर भी जोर दिया था और नक्सलवाद का दंश भी कांग्रेस ने ही झेला है।

Advertisement

पूर्व रमन सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए ईमानदारी से काम करती तो प्रदेश में हुए नक्सली घटनाओं में जो हमारे पुलिस के जवान सुरक्षा में लगे जवानों अधिकारी और प्रदेश की हजारों जनता की शहादत नहीं होती और छत्तीसगढ़ चहुमुखी विकास की ओर बढ़ा होता। आज संघ ने नक्सलवाद के लिए पूर्व रमन भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा कर कांग्रेस के आरोप को प्रमाणित किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य निर्माण के वक्त दक्षिण बस्तर के 4 विकासखड तक नक्सलवाद सीमित था जिसे वही कुचला जा सकता था, वही खत्म किया जा सकता था लेकिन पूर्व रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की नीति और नियत ने नक्सलवाद को चार विकासखंड से 15 जिला तक पहुंचने दिया। रमन सिंह के गृह जिला कवर्धा भी नक्सलवाद के चपेट में आ गया।

इससे समझा जा सकता है कि पूर्व की रमन सरकार नक्सलवाद को लेकर कितनी लापरवाही और कितनी उदासीन थी। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उस दौरान कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भोले-भाले आदिवासियों को नक्सली बताकर प्रताड़ित किया गया, उन्हें जेल में बंद किया गया था। नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सलाहकार बन कर आए पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल को रमन सरकार ने वेतन लेने और मौज करने की नसीहत दी थी। जिसके बाद गिल वापस चले गए थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button