छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री,  सत्ता और संगठन से जुड़े नेताओं ने जताया आभार, कहा लोकसभा चुनाव के लिए हो जाएं तैयार..

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी को जीत मिली है अब उन्हें सम्मानित कर फिर से चुनाव में झोंकने की तैयारी है।संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाने उन तक प्रदेश के बड़े नेताओं को भेजकर उनका अभिनंदन करा रही है।सोमवार को संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर,प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन,वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सहित कई विधायक और संगठन के कई नेता बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड पहुंचे।

Advertisement

यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी अतिथियों ने मौजूद अलग अलग जिलों के अध्यक्ष,और मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के ऊपर फूलों की बारिश की।स्वागत  की औपचारिकता के बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी को कमर कस कर तैयार हो जाना है।जब तक चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीत नहीं जाते हैं तब तक किसी को भी आराम नहीं करना है।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग के कारण ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।इसीलिए आप सभी को आभार जताने के लिए आप तक पहुंच रहे है।उन्होंने आगे कहा की घोषणा पत्र के अनुसार ही निर्णय लेकर कार्य करने की शुरुआत कर चुके है।

आवास,किसानो को बोनस,पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही सभी मोदी की गारंटी में शामिल वायदे पूरे कर रहे हैं।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों को जिताकर भाजपा सांसदों को दिल्ली भेजना है।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष किरणदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका आभार जताया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button