देश

हज यात्रा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, नए नियम और आवेदन की अंतिम तारीख ज़रूर देख लें….

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : नई दिल्ली – हज यात्रा 2022 के लिए आज यानि 1 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज यात्रा (Haj pilgrimage 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रखी गई है. सरकार की तरफ से यात्रा के लिए एक मोबाइल ऐप (Haj pilgrimage 2022 Mobile App) तैयार किया गया है और यात्रा करने वाले लोगों को इसी ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा किए जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 रखी गई है।

Advertisement

नियम में किये गए बदलाव
हज यात्रा 2022 के लिए नियमों में भी इस बार बदलाव किए गए हैं. हज की यात्रा पर जाने वाले यात्री इस बार अपने साथ स्वदेशी सामान भी ले जा सकते हैं। इससे पहले हज जाने वाले लोगों को चादर तकिया, तौलिया, छतरी और दूसरे जरूरी सामान को सऊदी अरब में ही खरीदना पड़ता था लेकिन इस बार यात्रियों को छूट दी गई है कि वह भारत में ही ये सब सामान खरीद कर साथ ले जा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

साथ ले जा सकते हैं सामान
भारत से सामान साथ ले जाने की छूट से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है, क्योंकि अब उन्हें भारत में करीब आधे दाम में सभी जरूरी सामान मिल जाएंगे। सरकार की तरफ से दी जाने वाली इस छूट से स्वदेशी एवं “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा मिलेगा। यह सभी सामान हज यात्रियों को उनके निर्धारित इम्बार्केशन प्वाइंट्स पर दिए जाएंगें।

Advertisement

हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने एवं भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किये जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशानिर्देशों एवं मापदंडों के तहत होगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए हज मोबाइल ऐप को अपग्रेड किया गया है।

Advertisement

मोबाइल ऐप की टैग लाइन ‘हज ऐप इन योर हैंड’ रखी गई है. ऐप में आवेदन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया को एक वीडियो के माध्यम से समझाया गया है। हज 2022 के लिए 21 की जगह 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स तय किये गए हैं जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button