देश

UPTET पेपर लीक के बहाने वरुण गांधी ने फिर किया योगी सरकार पर हमला…कहा..बड़ी मछलियों..!!

Advertisement

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश में UPTET परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में खासा बवाल मचा हुआ। पेपर लीक होने के कारण इसकी परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। जिसके चलते लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ा है। इस मामले को लेकर अखिलेश यादव और मायावती तथा प्रियंका गांधी सहित पूरा विपक्ष, योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। अपनी ही पार्टी की योगी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले वरुण गांधी ने भी इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। वरुण गांधी ने ट्वीट किया है कि यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक होना, लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। अपने ट्वीट में वरुण गांधी ने कहा है कि इस दलदल की छोटी मछलियों पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। उनके राजनीतिक संरक्षक और शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करे सरकार। क्योंकि अधिकांश शिक्षण गांव के मालिक राजनीतिक रसूखदार हैं। इन पर कार्यवाही करे सरकार..!

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button