छत्तीसगढ़बिलासपुर

आगामी बरसात से सरकंडा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति, दो करोड़ में बनेगा नाला…महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने किया भूमिपूजन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के नागरिकों को आगामी बरसात से पहले बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां बरसाती पानी को सीध्ो अरपा नदी में बहाने के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि से बड़ा नाला बनाया जाएगा। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने शुक्रवार को इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर मेयर श्री यादव ने कहा कि सरकंडा क्ष्ोत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। उम्मीद है, नाला बनने के बाद सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा, बघवा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नहीं आएगी। यहां के नागरिकों की समस्या से हमने सीएम भूपेश बघेल को अवगत कराया, जिन्होंने नाला निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी है। पार्षद पुष्पा तिवारी ने बताया कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 66 में हर बरसात जलभराव की समस्या आती है।

Advertisement

दरअसल, यहां पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली संकरी है। नदी के छोर तक ढलान भी सही नहीं है, जिससे बारिश का पानी तेज गति से नहीं निकल पाता है। यहां के नागरिक सालों से इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग करते आ रहे थे। नगर निगम में कांग्रेस का शासनकाल आने के बाद नागरिकों की इस मांग से महापौर श्री यादव को अवगत कराया।

Advertisement

पब्लिक को हो रही बड़ी दिक्कतों को संज्ञान में लेते हुए मेयर के निर्देश पर नगर निगम ने यहां बड़ा नाला बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भ्ोजा। शासन ने 15वें वित्त आयोग से नाला निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत किए हैं। यह नाला हनी ट्रेडर्स, बघवा मंदिर होते हुए अरपा नदी तक जाएगा। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान, जोन के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button