छत्तीसगढ़

भानुप्रतापुर में अच्छाई और बुराई के बीच होगा फैसला…
कांग्रेस प्रत्याशी शिक्षिका सावित्री मंडावी अच्छाई और बलात्कारी ब्रम्हानंद बुराई का जीवंत उदाहरण -मोहन मरकाम

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  भानुप्रतापुर में जनता कांग्रेस सरकार के चार साल के कामो पर मुहर लगाएगी ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उप चुनाव में पूरे क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के पक्ष में माहौल है ।जनता भाजपा के  15 साल के मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी प्रत्याशी ब्रह्मानन्द नेताम को सबक सिखाने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान करने को तत्पर है।

Advertisement

भानुप्रतापुर का चुनाव सामान्य चुनाव नही है। इस चुनाव में भाजपा जिस प्रकार से एक दुराचारी की पैरोकार बन कर उभरी है और पूरी भाजपा एक पास्को एक्ट के आरोपी के पीछे खड़ी है। उससे मतदाता भाजपा को नकारने को आतुर है ।यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच भी लड़ाई है ।एक तरफ कांग्रेस की  शिक्षक प्रत्याशी है जो अपने पत्नी  धर्म का निर्वहन करते अपने पति के सेवा कार्य को आगे बढ़ाने चुनाव समर में उतरी है।

Advertisement


 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल के काम बड़ी  जीत का आधार बनेंगे। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आदिवासियों को उनका पूरा हक और संवैधानिक अधिकार मिलना शुरू हुआ है। भाजपा के 15 सालो की सरकार में आदिवासियों का शोषण हुआ, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये काम किया।

Advertisement

किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया।

Advertisement

बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया।

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रही है। बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है। नये शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत बस्तर संभाग में होगी।   बस्तर की जनता ने भाजपा को नकारा था इस उपचुनाव में भी भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा को नकारेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button