बिलासपुर

हाट बाजार को ही आशियाना बना लिया है गरीबों ने..!

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – हाट बाजार किसी का अस्थाई आशियाना बन जाएगा यह किसी ने सोचा नहीं मगर यह नजारा देखकर आप भी हैरान रहेंगे कि इस हाट बाजार में कितने परिवार से यहां निवासरत रत है और अपना जीवन यापन यही की शुरुआत यहीं से कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

नगर निगम परिसीमन के बाद कई ग्राम पंचायतों को निगम में शामिल किया गया है ,मगर वहां मूलभूत सुविधा अब तक निगम उपलब्ध नहीं करा पाई है। ऐसा ही हाल ग्राम पंचायत मौपका का है यहां सड़क नाली पानी की समस्या बनी हुई है मगर इस ओर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। पंचायत कार्यकाल में मौपका चौक से राजकिशोर नगर जाने वाली सड़क पर हाट बाजार का निर्माण कार्य कराया गया है मगर बाजार तो यहां नहीं लगता, लेकिन यह हाट बाजार गरीबों का आशियाना बना हुआ है।इस हाट बाजार में लगभग 8 से 10 परिवार अपना जीवन यापन कर रहे हैं।हाट बाजार को ही ये गरीब परिवार अपना आशियाना बनाए हुए हैं। वहीं बाजार अब सड़कों पर लग रहा है जिसके चलते सड़क में भी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। देखने से यह लगता है कि यह हाट बाजार काफी पुराना है पंचायत कार्य कार्यकाल में शासन के पैसे का दुरुपयोग कैसे किया गया है इस हाट बाजार को देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं इस और अब निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button